Advertisement
Advertisement

गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने पर ही उठएंगे सफाईकर्मी

रांची: रांची को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए हर घर से गीला-सूखा कचरा का अलग-अलग ही उठाव होगा। जिन घरों में एक ही डस्टबिन में गीला-सूखा कचरा रखा मिला, उन घरों का कचरा निगमकर्मी नहीं उठाएंगे।

इसे सख्ती से लागू करने के लिए निगम के उप प्रशासक रजनीश कुमार ने बुधवार को पदाधिकारियों, जोनल व वार्ड सुपरवाइजरों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। क्योंकि, आम लोगों के सहयोग के बिना शहर को साफ- स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता।

इसलिए एक माह तक हर वार्ड के प्रत्येक घर में कूड़ा उठाने के दौरान बताएं कि गीला-सूखा कूड़ा अलग- अलग दें। लोगों को यह भी बताएं कि निगम के कूड़ा वाहन में भी हरा और नीला कंपार्टमेंट बना है, जिसमें गीला सूखा कूड़ा अलग-अलग रखा जा रहा है। एक माह के बाद सख्ती करना शुरू करें।

Commercial Advertisment

Bihar Social Security Pension 2026: बिहार के पेंशनधारियों के लिए बड़ी...

Bihar Social Security Pension 2026, पटना: बिहार में छठ महापर्व से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के करोड़ों पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...