बाढ़ : बाढ़ के बख्तियारपुर से एक खबर है जहां बुधवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि बख्तियारपुर थानांतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कुछ लोगों ने बरियारपुर निवासी स्वर्गीय सतेंद्र सिंह के पुत्र कारू सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली युवक को पेट में लगी है। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने सड़क किनारे घायल अवस्था मे पड़े युवक को इलाज हेतु बख्तियारपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस जख्मी को गोली मारकर घायल करने वाले लोगों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुट गई है। इधर, प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसे की लेनदेन में युवक को गोली मारी गई है।
विकाश कुमार की रिपोर्ट


















