गिरिडीहः देवरी के गुनियाथर ओपी क्षेत्र स्थित कुलमुंगरी गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान गुनियाथर ओपी क्षेत्र के धावाटांड़ गांव निवासी यमुना यादव के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद भेलवाघाटी थाना प्रभारी अवधेश कुमार, गुनियाथर ओपी प्रभारी लक्खी नारायण मुर्मू दलबल के साथ कुलमुंगरी गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।
पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही है जांच
थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सीएम हेमंत से की मुलाकात
युवक के पिता भजल यादव ने बताया कि यमुना यादव का कुलमुंगरी में ससुराल है। वह बुधवार शाम में ही अपने ससुराल गया था। आज सुबह उसके मौत की सूचना मिली। यमुना यादव के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

















