Advertisment

मुंगेर का ऐतिहासिक किला, उड़ाने की साजिश रचने वाला नक्सली नंदन मंडल गिरफ्तार

मुंगेर-एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए नक्सली नंदन मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अभियान राजकुमार राज ने बताया कि गिरफ्तार नंदन मंडलन नक्सली संगठन से जुड़ा है और इसका मुख्य काम नए लड़कों को संगठन में जोड़ना है। एक माह पहले इसकी नक्सली विजय के साथ एक बैठक हुई थी। इसी बैठक में भागलपुर स्टेशन, जमालपुर रेलवे स्टेशन,जमालपुर रेल सुरंग और मुंगेर का ऐतिहासिक किला को उड़ाने की साजिश रची गयी थी। नंदन मंडल अबतक दर्जन भर से ज्यादा युवाओं को नक्सली संगठन से जोड़ा है।

वहीं गिरफ्तार नक्सली नंदन मंडल ने बताया कि वह दो महीने पहले ही संगठन से जुड़ा है, मजाक में अपने साला से बोला कि स्टेशन उड़ा देंगे, इसे नकुल नाम के व्यक्ति ने संगठन से जंगल में मिलवाया था, संगठन की ओर से युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेवारी दी गई थी।

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...