Police के साथ मुठभेड़ में थी शामिल, मुंगेर में महिला नक्सली हुई गिरफ्तार

मुंगेर: बिहार में राज्य और केंद्र सरकार की सामूहिक प्रयास के बाद नक्सली उन्मूलन अभियान तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। राज्य में अब कुछ ही इलाके हैं जहां नक्सली अभी भी मौजूद हैं। नक्सली उन्मूलन अभियान को आगे बढ़ाते हुए एसटीएफ की टीम ने कई मामलों में फरार महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

मामले में बिहार एसटीएफ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और मुंगेर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुंगेर की वांछित महिला नक्सली सबिता कोड़ा उर्फ़ सबिया कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। वह जमुई के बड़हट थाना क्षेत्र के चोरमारा की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि महिला नक्सली सबिया कोड़ा वर्ष 2008 में मुंगेर के ऋषिकुंड में पुलिस और नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ में भी शामिल थी। उसके ऊपर मुंगेर के खड़गपुर थाना में आर्म्स एक्ट एवं हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी जिसे अब बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Deputy CM विजय सिन्हा के निशाने पर तेजस्वी, राजद – कांग्रेस ने कहा ‘CM समेत…’

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Police Police Police

Police

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...