Commercial Advertisment

टू-लेन पर दिखा रफ्तार का कहर, टेलर ने सूमो में मारी टक्कर, चालक की मौत, 3 जख्मी

नालंदा : नालंदा में शुक्रवार की सुबह बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। मामला चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसाला रेस्टोरेंट के समीप की है। मृतक की पहचान औंगारी थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव निवासी सुंदर प्रसाद के (37) वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। जो वर्तमान में लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ला में किराए पर रहता था।

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि युवक अपनी गाड़ी (सूमो) से कुछ लोगों को पटना ले जा रहा था। इसी बीच चण्डी थाना क्षेत्र के मसाला रेस्टोरेंट के समीप बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर पीछे से एक टेलर ने ओवरटेक के क्रम में सूमो में टक्कर मार दी। इस घटना में रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसपर सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं टेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

रफ्तार का कहर

युवक एक दैनिक अखबार की गाड़ी चलाने का कार्य करता था। नित्यदिन पटना से अखबार लेकर बिहारशरीफ आता था और दिन में पैसेंजर को लाने ले जाने का काम करता था। सड़क हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देख चीख पुकार मच गई। मृतक की एक पुत्री एवं एक पुत्र है। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था और अपने परिवार को बिहार शरीफ में रखकर भरण पोषण कर रहा था।

चंडी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ओवरटेक के चक्कर में यह घटना हुई है। टेलर चालक गाड़ी छोड़ फरार है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जेसीवी की मदद से शव को गाड़ी से बाहर निकाला गया है। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

राजधानी में तेज रफ्तार का कहर, 5-6 बाइक को रौंदते हुए बिजली के खंभे में मारी टक्कर

तेज रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत ,एक गंभीर रूप से घायल

 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...