झारखंड के 12 जिलों में पारा 7° से नीचे, 3.8° के साथ गुमला सबसे ठंडा

17 से 19 तक बारिश की संभावना

रांची:  झारखंड में फिर मौसम ने करवट बदली है। न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री तक गिरा है। इससे कनकनी बढ़ गई है। शनिवार को राज्य के 24 जिलों में से 12 में रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा।

इसे भी देखे: पारा गिरा, कनकनी बढ़ी, पांच दिन राहत नहीं

गुमला सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा लुढ़ककर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा के कारण झारखंड में तापमान में गिरावट आई है।

इसे भी देखे:20 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी से जुड़ी फाइल भी गायब

16 जनवरी तक सुबह कोहरा रहेगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। 17 से 19 जनवरी तक राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

शनिवार को ऐसा रहा रात का तापमान

गुमला 3.8 डिग्री

चतरा 4.1 डिग्री

खूंटी 4.4 डिग्री

लातेहार 4.9 डिग्री

लोहरदगा 5.2 डिग्री

गढ़वा 5.4 डिग्री

डालटनगंज 6.2 डिग्री

हजारीबाग 8.1 डिग्री

गिरिडीह 8.5 डिग्री

बोकारो 7.2 डिग्री

रांची 8.1 डिग्री

सिमडेगा 6.2 डिग्री

चाईबासा 8.2 डिग्री

पू. सिंहभूम 9.2 डिग्री

प. सिंहभूम 6.4 डिग्री

देवघर 8.8 डिग्री

जामताड़ा 8.6 डिग्री

धनबाद 6.3 डिग्री

गोड्डा 7.5 डिग्री

पाकुड़  6.8 डिग्री

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...