तापमान में उतार-चढ़ाव जारी राजधानी का पारा 13 डिग्री

रांची. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का असर दिख रहा है. लोगों में सामान्य फ्लू और सदीं-खांसी की समस्या बढ़ रही है.

मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया था. बुधवार को यह 13 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया. मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले दो से चार दिन मौसम साफ रहेगा.

इसके बाद राजधानी का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेसि से नीचे चला जायेगा. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि से अधिक रहा.

इसी तरह की स्थिति राज्य के कई जिलों की है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28 व डालटनगंज का 25 डिग्री सेसि के आसपास रहा. न्यूनतम तापमान भी 12 से 13 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया.

मौसम केंद्र ने भी मौसम की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचने का आग्रह लोगों से किया है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 16 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...