रांची: साइबर अपराधी बेरोजगारों को फंसा कर उनके नाम पर खाता खुलवा रहे हैं और उन्हें हर महीने पैसे देने का लालच देकर उनके खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में कर रहे हैं।
इसे भी देखे: पारा गिरा, कनकनी बढ़ी, पांच दिन राहत नहीं
अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने ऐसे 8 हजार खातों का डाटा तैयार किया है। ये खाते पूरे झारखंड के हैं। सीआईडी को जानकारी मिली है कि साइबर अपराधी इन खातों का उपयोग ठगी के पैसों का ट्रांजेक्शन के लिए कर रहे हैं। सीआईडी की ओर से इन खाताधारकों की पहचान शुरू कर दी गई है।
इसे भी देखे:20 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी से जुड़ी फाइल भी गायब
वहीं 12 जनवरी को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद बैंकों को भी इन खातों का डाटा उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि बैंक भी इन खातों में होने वाले ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी रख सके।
यह बात भी सामने आई है कि 8 हजार खातों में से दो हजार ऐसे बैंक खाते सिर्फ देवघर जिले में खुले हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी कर रहे है।
साइबर अपराधियों द्वारा इन खातों के बदले जिनके नाम पर अकाउंट है, उन्हें प्रति अकाउंट प्रतिमाह पांच हजार रुपए भी दिए जा रहे हैं।

















