गोपाल मंडल के बिगड़े बोल, कहा – PM मोदी राक्षस हैं, सबों को निगल जाएंगे

भागलपुर : इंडी गठबंधन की हो रही वर्चुअल बैठक में जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कन्वेनर बनाए जाने की चर्चा है। वहीं इसको लेकर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर्फ कन्वेनर बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार इंडी गठबंधन में घोषित करना चाहिए, तभी गठबंधन बीजेपी का सामना कर पाएगी, नहीं तो गठबंधन बिखर जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उनके सामने में गठबंधन में कोई नेता नहीं जो प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बन सके।

उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा जाग चुके हैं और नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर सभी लोग एक होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएंगे। वही विधायक ने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि अगर एक बार फिर से बीजेपी सरकार में आ गई तो देश बर्बाद हो जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वह राक्षस है, सभी को निगल जाएंगे।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...