जमीन ब्रोकरी विवाद में मनोज को मारी गोली, अपराधी गिरफ्तार

अररिया : अररिया के फारबिसगंज में जमीन ब्रोकरी विवाद में एक पार्टनर संजय चौधरी ने अपने दूसरे पार्टनर मनोज ठाकुर को ताबड़तोड़ पांच गोली दाग दी थी। आज पुलिस ने गोली चलाने वाले संजय चौधरी को नेपाल बॉर्डर के चाणक्या चौक से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि दोनों जमीन ब्रोकरी में पहले पार्टनर थे रूपये के लेनदेन से विवाद उत्पन्न हुआ और संजय चौधरी ने पिस्टल से पांच गोली मनोज ठाकुर को दाग दी।

एसपी ने बताया कि घायल मनोज ठाकुर की स्थिति स्टेबल है और पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। घटना 14 फरवरी की है जब मनोज ठाकुर अपनी सैलून की दुकान खोल रहा था तभी संजय चौधरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल एक देसी कट्टा और पांच कारतूस को भी बरामद किया है।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...