मोकामा : 68वीं BPSC फाइनल रिजल्ट – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सोमवार की देर रात 68वीं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बीपीएससी की परीक्षा में मोकामा के लाल आकाश कुमार ने शानदार सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है। आकाश कुमार को 89वां रैंक प्राप्त हुआ है। मोकामा नगर के मोलदियार टोला निवासी स्वर्गीय श्याम नंदन सिंह उर्फ कारु सिंह का चतुर्थ पुत्र आकाश कुमार की इस सफलता से पूरा इलाका खुशी में डूब गया है।
68वीं BPSC फाइनल रिजल्ट जारी
बता दें कि आकाश कुमार के घर तो जश्न का माहौल बन गया है। पूरा परिवार आकाश कुमार की इस सफलता से गौरवान्वित हो रहा है। घर पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। आकाश कुमार के बड़े भाई और नगर वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने इस सफलता का श्रेय मेहनत और भगवान को दिया है।
विकास कुमार की रिपोर्ट
Highlights







