Big Breaking-24 घण्टे के अंदर अपराधी सलाखों के पीछे

बाघमाराः जिले में 14 जनवरी की रात में कतरास थाना अंतर्गत जैन मंदिर में अपराधियों ने चोरी की एक घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों ने मंदिर से कई सामानों की चोरी कर ली गई थी। जिसको लेकर कतरास थाना में 15 जनवरी को मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान जारी कर दिया।

कतरास थाना प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप कुमार एवम पुलिस निरिक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर गुप्त सूचना के अनुसार 24 घंटे के अंदर छापेमारी शुरु कर दी।

अपराधियों की निशानदेही पर चोरी हुई सामान बरामद

24 घंटे के अंदर ही पुलिस को इस मामले में सफलता भी मिल गई। इस कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके निशानदेही पर चोरी हुई सामान की बरामदी भी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें-दवा या अंधविश्वास ? हर मर्ज की एक ही दवा चिड़ी दाग़ ! 

इस संबंध में कतरास थाना में प्रेस वार्ता रखी गयी। जिसे पु0 आ0 नि0 विक्की कुमार ने संबोधित कर उक्त जानकारी दी।फिलहाल दोनों अपराधियो को हिरासत में भेज दिया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img