Defamation Case Against MS Dhoni: धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज

Defamation Case Against MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर ने ही धोनी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवाकर और दास ने 2017 के कॉन्ट्रैक्ट के कथित उल्लंघन के संबंध में धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों को उनके खिलाफ डिफेमेटरी का आरोप लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है। यह कॉन्‍ट्रैक्‍ट धोनी का दिवाकर और दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के बीच हुआ था।

इस याच‍िका में आरोप लगाया गया है कि धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों ने दिवाकर और दास के खिलाफ डिफेमेटरी का आरोप लगाए कि उन्होंने क्रिकेट एकेडमी की स्थापना के अनुबंध का सम्मान न करके धोनी से लगभग 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

इससे पहले धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी ने शिकायत में लिखा था कि उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके लगभग 16 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। खेल प्रबंधन कंपनी अरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मामला दायर किया गया है।

Chaibasa News: मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक दो हिस्सों में बंटी...

Chaibasa News: रविवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी के दो हिस्से हो गए क्योंकि उसकी कपलिंग खुल गई थी।...

Gumla Police Transfer: गुमला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस...

Gumla Police Transfer: गुमला जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मान ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने...

Kadma Firing Case: पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? कदमा केस...

Kadma Firing Case: पुलिस ने जमशेदपुर के कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजन्म नगर में हुई संजय टांडी की गोलीबारी की घटना को सुलझा...