यूनिवर्सिटी कैंपस के पीछे चला बुलडोजर

हजारीबागः हजारीबाग जिले के सदर ब्लॉक स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस के पीछे स्थित सिंदूर क्षेत्र में आज प्रशासन का बुलडोजर चला है। इस दौरान लगभग 20 एकड़ में अवैध कब्जे पर किए गए बाउंड्री वॉल को सदर सीओ शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में तोड़ दिया गया है।

बुलडोजर 2 22Scope News

यह भूमि सदर अंचल अंतर्गत नवडीहा मौजा के खाता संख्या 47 में लगभग 14 एकड़ तथा 6 एकड़ के गैर मजूरवा खास की भूमि है एवं प्रतिबंधित सूची के अंतर्गत आता है। लगातार सदर अंचल अधिकारी को यहां पर 20-25 व्यक्तियों के द्वारा अवैध निर्माण किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

अतिक्रमण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

जांच के क्रम में यह सही पाया गया तथा आज तीन दंडाधिकारियों की टीम एवं 100 की संख्या में पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन के लोग यहां पहुंचे और इसे अतिक्रमण मुक्त कराया है। हालांकि इसका विरोध भी देखने को मिला और विरोध कर रही महिलाओं ने इस पर वर्षों से कब्जा होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त 

वहीं सदर अंचल अधिकारी शशि भूषण सिंह ने सदर अंचल में लगातार इस तरह से बुलडोजर एक्शन प्रतिबंधित जमीन पर होने की बात कही भी है। इस कार्रवाई के बाद जमीन माफियाओं में खौफ का माहौल है।

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...