देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

बोकारोः सिटी पुलिस ने लोडेड देसी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी इसी बीच सूचना मिली कि एक अपराधी किस्म का व्यक्ति पिठू बैग लिए हुए अवैध पिस्टल के साथ दूंदीबाग बाजार के समीप घूम रहा है जो किसी बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

पुलिस ने युवक को खदेड़ कर पकड़ा

इसकी सूचना पाते ही टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम कोऑपरेटिव कॉलोनी सेक्टर 2ए के पास पहुंची कि संदिग्ध युवक पर पुलिस की नजर पड़ी जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह तेजी से भागने लगा। इसके बाद पुलिस उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।

देसी पिस्टल 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- मुनेश्वर तिर्की ने गरीब वृद्ध असहाय लोगों के बीच किया कंबल वितरण 

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से देसी पिस्टल तथा मैगजीन में लोडेड 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद युवक बिहार के छपरा जिले के मुकरेरा गांव निवासी नंदन सिंह का पुत्र रोहित कुमार सिंह बताया गया है।

इसके खिलाफ छपरा के रिवीलगंज थाना में दो-दो कांड पहले से ही प्रतिवेदित है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया।

Saffrn

Trending News

नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया...

जमशेदपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई हाई डिपेंडेंसी यूनिट, गंभीर मरीजों...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अब बेहतर निगरानी...

डुमरांव अस्पताल में शर्मनाक हालात, बिजली-जेनरेटर फेल, MNCU के गेट पर...

बक्सर : सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक वीडियो डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल से सामने आया है। वायरल वीडियो में मदर एंड न्यूबॉर्न केयर...

कोडरमा का मसनोडीह बना ‘आमों का गांव’, देश-विदेश तक पहुंच रही...

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच ब्लॉक में स्थित मसनोडीह गांव इन दिनों आमों की खुशबू और मिठास से महक रहा है।...

पुल नहीं, परेशानी की विरासत, आजादी के बाद भी नाव के...

कटिहार : कटिहार में विकास के दावों की हकीकत जाननी हो तो मनसाही प्रखंड के कुरेठा पंचायत स्थित पंचवर्गा गांव पहुंच जाइए। यहां कमला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img