Advertisment

क्या किसी लड़की के साथ फिर हो जाता बड़ा हादसा, बीच सड़क पर पिट रही थी…

पटना : सूबे बिहार में लड़कियां कितनी सुरक्षित है। राजधानी पटना में लड़कियां कितनी सुरक्षित है। स्मार्ट सिटी पटना के बीचो-बीच दबंग के कहर से लड़कियां कितनी महफूज हैं। पटना के हाईटेक माने जाने वाले सबसे तेज रफ्तार में जहां गाड़ियां दौड़ती है। बीच सड़क पर अटल पथ पर लड़कियां पिट जाती है। क्या किसी लड़की के साथ फिर बड़ा हादसा हो जाता है।

गुरुवार शाम को करीब 4:30 बजे अटल पथ से न्यूज बायोस्कोप की टीम आफिस लौट रही थी। तभी बीच अटल पथ पर एक दो नहीं बल्कि छह लड़कों से घिरी एक लड़की मत मारो, मत मारो चिल्लाकर बचने की भरपूर कोशिश कर रही थी। सफेद रंग के स्वेटर पहनी लड़की चीख रही थी। चिल्ला रही थी। छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। मगर तब तक पांचों युवक ने हाथ साफ कर लिया। गाड़ियां गुजर रही थी किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की तभी न्यूज़ बायोस्कोप की टीम ने जैसे ही इन तमाम लोगों पर कैमरा और सवाल दागने शुरू किए।

पूछा कि आखिर क्यों पीट रहे हो वजह क्या है। तभी अचानक रिपोर्टर की गाड़ी और कैमरा देखकर लड़की को छोड़ लड़के फरार होने लगे, भागने लगे। ई-रिक्शा पर बैठकर भाग गए। लड़की अपने प्रेमी से लिपट कर बोली प्रेम करना क्या गुनाह है। लड़की के दो टूक से ही साफ जाहिर हो रहा था कि मामला प्रेम प्रसंग का है लेकिन मरीन ड्राइव का जाने वाले इस हाईटेक पद पर अटल पथ पर जहां सैंकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगे है। लड़कों की दबंगई माननी पड़ेगी इन तमाम बातों से बेफिक्र किसी एक लड़की पर इतने लड़कों ने इतना पीटाई कर दी। शुक्र है न्यूज़ बायोस्कोप की टीम पुलिस से पहले पहुंच गई और किसी तरीके से हमलावर इन लड़कों को वहां से भागना पड़ा। हम लोगों ने हमलावर लड़कों का पीछा किया बावजूद उसके वह भागने में कामयाब हो गया। इधर, लड़की प्रेमी की वाहों में लिपट कर रोती रही।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...