Advertisment

मोहन यादव ने कहा- अशोक काल से है एमपी और बिहार का गहरा रिश्ता

पटना : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज यहां कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण आज यह प्रदेश जहां था वहीं आज भी खड़ा है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि एक समय था जब देश में पांच बीमारू राज्य थे, लेकिन चार राज्य आगे निकल गए।बिहार के एकदिवसीय निजी दौरे पर पटना पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार आकर ऐसा लग रहा है कि घर में ही आया हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां के कार्यकर्ताओं को ऐसा प्रशिक्षण, शिक्षण मिलता है जहां राष्ट्रभक्त के रूप में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि बिखरने के अवसर आने के बाद भी मर्यादा बनी रहती है। यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां छोटे-छोटे कार्यकर्ता भी कब पीएम और सीएम बन जाए कोई नहीं जानता।

उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2000-3000 साल पहले यह प्रदेश ही लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया । यही नहीं आपातकाल के दौरान भी बिहार ने संघर्ष का शंखनाद कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कई राज्य भले औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़े हों लेकिन उस कारखाने की दीवारें भी बिहार के लोगों के पसीने से सुगंधित होती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के ही सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस हैं। कुल मिलाकर व्यवसाय हो या नौकरी बिहार के लोगों ने विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज का समय हो या अतीत का समय हो जब भी संकट आया है बिहार ने अपनी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण यह प्रदेश पिछड़ा रह गया। उन्होंने कहा कि यहां के समाज भी अपनी ताकत से बात रखते हैं। उन्होंने हालांकि संभावना जताते हुए कहा कि बिहार में भी अब नेतृत्व क्षमता वाला व्यक्ति आएगा और बिहार भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने बिहार के लोगों को शुभकामना देते हुए भरोसा दिया कि बिहार के विकास में मध्य प्रदेश हमेशा साथ देगा। इससे पहले एमपी के सीएम के बिहार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका पुष्प गुच्छा और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा,सांसद रामकृपाल यादव, विधायक नंद किशोर यादव और नवल किशोर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...

Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद,...

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार...