राम मंदिर निर्माण को लेकर पुलिस गोलीकांड में शहीद हुए कारसेवकों को दी गई श्रद्धांजलि

पटना : अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर पुलिस गोलीकांड में शहीद हुए कारसेवकों को आज पटना के शहीद कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के द्वारा सभी शहीद कारसेवकों को उनके तस्वीर के आगे कैंडल जलाकर एवं पुष्पमाला चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा कि 22 जनवरी को राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। यह देशवासी एवं सभी सनातनी के लिए गौरव का विषय है। इस दिन का इंतजार लगभग 450 सौ वर्षो से सनातनी कर रहे हैं लेकिन यह दिन अब आया। लेकिन यह तभी संभव हो पाया है जब इस मंदिर निर्माण के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दे दिया और सर्वस्व निछावर कर दिया।

पुलिस गोलीकांड में शहीद हुए कारसेवकों की बलिदान देश नहीं भुला है। उन शहीदों को आज हम सभी नमन करते हैं, उनका बलिदान इस मंदिर के लिए भूले नहीं भुलाया जा सकता। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के लीगल सेल के प्रदेश सहसंयोजक रजनीश कुमार तिवारी, रवि यादव, अनिल साहनी, अमित सिंह एमी और चंदन कुमार इत्यादि राम भक्तों ने हिस्सा लिया।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

हिमोफीलिया-थैलेसीमिया मरीजों के लिए बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक...

पटना : राज्य में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए बिहार सरकार लगातार सेवा विस्तार का कार्य कर रही है। जिसमें राजधानी समेत प्रदेश...

पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन, तेलकप पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार

पटना : रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पंचायत को सर्वश्रेष्ठ...

Dhanbad में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार की मौत, गुस्साए...

Dhanbad: आये दिन Dhanbad के अलग अलग हिस्सों मे सड़क हादसों की सख्याएँ बढ़ रही जिससे लोगों को NH सड़क मे सफर करने से...

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की उच्चस्तरीय...

पटना : आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा...

बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध जन स्वास्थ्य सेवा अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में रोबोटिक सर्जरी के जरिए मरीज का पैनक्रियाज कैंसर का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img