Breaking : राम मंदिर का शिखर 10 फीट सोने से मंडित होगा, 15 मार्च तक पूरा होगा निर्माण

डिजीटल डेस्क : Breaking – राम मंदिर का शिखर 10 फीट सोने से मढ़ा होगा, 15 मार्च तक पूरा होगा निर्माण। यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट शुक्रवार को सामने आया है। बताया जा रहा कि कई और अपडेट पर शाम तक मिल सकते हैं।

नवीनतम अपडेट यह है कि भव्य राम मंदिर का शिखर का 10 फीट का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह सोने से मंडित होगा। साथ ही मंदिर का पूरा निर्माण कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। उसी डेटलाइन पर काम जारी है।

मंदिर निर्माण में मजदूरों की संख्या अपेक्षा से अभी कम…

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की अहम बैठक हो रही है। इसी बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर का निर्माण 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक है। मजदूरों की संख्या बढ़ी है लेकिन अपेक्षाकृत अभी मजदूरों की कमी है।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र।

निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे राम मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक दूसरे दिन भी अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अगुवाई में शुक्रवार को जारी है।

इसी क्रम में समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि –‘…राम मंदिर का शिखर 10 फीट तक शीर्ष पर सोने से मंडित होगा। पहली प्राथमिकता मंदिर निर्माण पूरा करना है, जो 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा। उसी के साथ सप्त मंदिरों का भी काम पूरा किया जा रहा है। प्रयास है कि मार्च तक परकोटा का तीन चौथाई काम पूरा हो जाए’।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

अगले माह तक राम मंदिर ट्रस्ट को निर्माण समिति सारी परियोजनाएं पूरी कर सौंपने की तैयारी में…

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसी क्रम में आगे बताया कि –‘…राम मंदिर की विधिवत शुभारंभ हो चुका है लेकिन मंदिर निर्माण से जुड़ी कई परियोजनाएं एवं निर्माण कार्य अभी जारी हैं।

…इसी क्रम में लोअर प्लिंथ में 500 फीट लंबाई में आर्ट वर्क पूरा हो गया है। पत्थरों पर रामकथा के प्रसंग उकेरे जा रहे हैं। …तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, फायर स्टेशन और वॉटर प्लाट आदि जो परियोजना है, प्रयास है कि उसे जनवरी तक राम मंदिर ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाए’।

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...