पिस्टल दिखाकर 17 हजार की लूट

बोकारोः बोकारो में पिस्टल दिखाकर एक युवक से 17 हजार रूपए की लूट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना हरला थाना क्षेत्र के जैन हॉस्पिटल के समीप की है। पीड़ित युवक को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि रानीपोखर निवासी भीम महतो अपने बाइक से विस्थापित चौक से अपने घर लौट रहा था कि उसे विस्थापित मोड़ पर शराब के नशे में धुत तीन से चार लोगों ने रुकने का इशारा किया।

पीछा करके लूटा पैसा

लेकिन जब वह नहीं रुका तो अपराधियों ने बुलेट मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए जैन हॉस्पिटल पहुंचे जहां अंधेरा का लाभ लेकर अपराधियों ने उसपर पीछे से हमला कर दिया।

ये भी पढे़ं- सत्ता दल के मंत्रियों और विधायको का सीएम आवास आने का सिलसिला शुरु 

जिसमें वह जख्मी होकर वहीं पर गिर पड़ा। जिसके बाद अपराधियों ने उसके पॉकेट में रखे हुए 17 हजार रुपए लूट कर चलते बने। इसके बाद उसे देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह सदर अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand 108 Ambulance: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मियों ने...

Jharkhand 108 Ambulance, रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर...