जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बने आशीष, कहा- नए उद्यमियों को दी जाएगी हर संभव सहायता

सासाराम : खबर रोहतास जिले के सासाराम से है जहां जिला उद्योग केंद्र रोहतास के महाप्रबंधक बने आशीष रंजन ने जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए उद्यमियों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि देश एवं देश के युवाओं को उद्योग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के उद्देश्य से भी विभिन्न उद्यमी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। जिसके माध्यम से उद्यमी खुद का उद्योग धंधा शुरू कर अन्य के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकते हैं।

सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत उद्यमियों को सरकार द्वारा ऋण उपलब्ध कराई जा रही है। जो बिल्कुल हीं ब्याज मुक्त है और ऋण की आधी राशि हीं उद्यमियों को आसान किस्तों में देनी होती है। उन्होंने बताया कि जिले में उद्यमी योजनाओं की लगातार समीक्षा भी की जा रही है। जिससे केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ योग्य आवेदकों को शत प्रतिशत दिलाया जा सके।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...