रांचीः सीएम आवास के अंदर ईडी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ अभी भी जारी है। लगभग 4 चार घंटो से ईडी सीएम से लगातार पूछताछ कर रही है। सीएम आवास के बाहर अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है।
इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अभी भी जमे हुए हैं। अब देखना होगा कि ईडी की यह पूछताछ और कितनी देर तक जारी है।

















