आम जनता के लिए नियम बना दें सीएम, पूछताछ के लिए घर जाएं अधिकारी-अरुण उरांव

रांचीः भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उरांव ने कहा कि झारखंड के सीएम केवल भ्रष्टाचार में ही नहीं बल्कि नियम विरुद्ध निर्णय लेने में भी रिकॉर्ड बना रहे। हेमंत सरकार ऐसी सरकार है जिसने कैबिनेट के फैसले में संसद से पारित कानून को चुनौती दी। ईडी की कार्रवाई को कटघरे में खड़ा किया।

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने आप को कानून से ऊपर रख लिया है। आठवें समन के बाद भी ईडी को सीएम से पूछताछ के लिए आवास पर जाना पड़ा। एक तरफ मुख्यमंत्री ईडी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए अपने आवास पर बुलाते हैं और बाहर ईडी के विरोध में अपने समर्थकों से विरोध भी करवाते हैं।

कार्यालय बुलाने के लिए नोटिस जारी नहीं करें

उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री को कैबिनेट से एक और फैसला कर लेना चाहिए जिसमें यह स्पष्ट प्रावधान हो कि अब राज्य के किसी व्यक्ति से पूछताछ के लिए अधिकारी उनके घर पर जाएं। किसी को कार्यालय बुलाने के लिए नोटिस जारी नहीं करें।

ये भी पढ़ें- पीओ को ग्रामीणो ने धोया 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने और कोई काम में तो राज्य का भला नहीं किया। लेकिन एक अवसर उनके पास है जिसमें वे जनहित में ऐसे फैसले लेकर आम जनता का भला कर सकते हैं। कानून बनने से किसी गरीब आदमी को पूछताछ के लिए अधिकारी के पास जाने के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...