सीएम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने तक ईडी से पूछताछ नहीं करने का अनुरोध किया

रांची: ईडी से पूछताछ-  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में आने का मना किया। उन्होंने एक पत्र ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को भेजा है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एजेंसी के समन के खिलाफ रिट पीटिशन दायर किया है। सीएम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने तक ईडी से पूछताछ नहीं करने का अनुरोध किया है, लेकिन सीएम के इस अनुरोध पर अभी तक इडी की कोई प्रितिक्रिया नहीं आयी है।

ईडी से पूछताछ

मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त को एक दूसरे पत्र में भी ईडी पर राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को सीएम आवास के एक कर्मी से मिलकर महाधिवक्ता को बुलाया और इसके बाद ईडी को पत्र भेज दिया।

दोपहर तक, ईडी के अधिकारियों ने सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम के साथ सीएम से पूछताछ करने की तैयारी की थी। सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों की भारी संख्या में तैनाती की गई थी और ईडी कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी।

रांची जमीन घोटाले मामले में, ईडी ने पहली बार 14 अगस्त को पूछताछ के लिए सीएम को बुलाया था, जिस पर सीएम ने कोर्ट की शरण में जाने की धमकी दी थी। उसके बाद ईडी ने उन्हें दूसरा समन भेजा था।

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...