रांची: राज्य के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।
इस कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को निजी क्षेत्र में नौकरी पाए 2500 युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे। खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में कौशल प्राप्त युवाओं को अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स और ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल कंपनियों के लिए ऑफर लेटर दिया जायेगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कर करीब 56 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में जॉब ऑफर लेटर दिया जा चुका है। दिसंबर 2021 में रांची के ओरमांझी स्थित कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में कई टेक्सटाइल प्लांट्स का शुभारंभ किया गया था।
आज उन प्रयासों से महज तीन वर्ष में 10 हजार से अधिक युवाओं को रांची में रोजगार मिला है। यहां स्थित कपडे़ की फैक्ट्रियां ने सिर्फ लोगों को रोजगार दे रही है, बल्कि विभिन्न राज्यों से लाई गईं बेटियों को मिला रोजगार इन उद्योगों में विभिन्न राज्यों में कार्य करने गई झारखंड की बेटियों को भी रोजगार से आच्छादित किया गया है।
नियोजित बेटियां कोरोना संक्रमण काल में वापस लाई गईं थीं या विभिन्न राज्यों में कार्य के दौरान उन्हें बंधक बना कर कार्य लिया जा रहा था। ऐसी सभी बेटियों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड लाकर नियोजित किया गया है।
उत्तराखंड के नवनिर्मित टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए कुछ श्रमिकों को भी कुल्ही स्थित प्लांट्स रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।
यहां काम करने वालों में 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। कुल्ही गांव के प्रत्येक घर की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं।
कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित वस्त्र उद्योग में यहां के हुनरमंद युवाओं और विश्वस्तरीय मशीनों से विश्व विख्यात ब्रांड्स के कपड़े बनाए जा रहे हैं। रांची से पूरे देश और यूके, अमेरिका, जर्मनी समेत कई देशों में यहां के बने कपड़ों को निर्यात किया जा रहा है।

















