रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर औरंगाबाद में हाई अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

औरंगाबाद. 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं इसको लेकर औरंगाबाद में भी फ्लैग मार्च निकाला गया है। साथ ही जिले को हाई अलर्ट किया गया है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले शोभा यात्रा का रूट सत्यापन किया गया है, जिसको लेकर हर थाना में शांति समिति की बैठक की गयी। इसका मकसद आम लोगों में सुरक्षा की भावना कायम करना। कई इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च भी किया है। फ्लैग मार्च में औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम और जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री भी शामिल रहे।

वहीं ओबरा दाउदनगर में एडीपीओ ऋषि कुमार ने कई थाने में शांति समिति की बैठक कर लोगों को आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का आग्रह किया है। वहीं निकलने वाली शोभा यात्रा का रुट भी निर्धारित किया गया। सभी चिन्हित स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...