Advertisment

बिहार में जदयू को लगा बड़ा झटका, डॉ. सुनील सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पटना. बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। यहां सत्ताधारी दल जदयू को बड़ा झटका लगा है। जदयू के प्रवक्ता डॉ. सुनील सिंह ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है।लोकसभा चुनाव से पहले जदयू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी गिनती जदयू के बड़े नेता में होती थी। हालांकि वे आगे किस पार्टी से जुड़ेंगे, इसे स्पष्ट नहीं किया है।

डॉ. सुनील सिंह ने अपने इस्तीफे पत्र को शेयर करते हुए सोशल मीडिया फेसबुक पोस्ट में लिखा, “ॐ श्री गणेशाय नमः आज पूरा भारतवर्ष राममय है। जय श्री राम के उद्घोष से, गीत-संगीत से सर्वत्र हर्षोल्लास है।जिनके नाम के जयकारे मात्र से हम भारतवासी स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे है। मैं अकिंचन भी उन प्रभु श्री राम के समक्ष नतमस्तक हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “आज के पावन दिन प्रभु श्री राम जी के आदर्शो का अनुसरण करते हुए प्रभु श्री राम जी के आदेश से मैं अपनी जदयू की प्राथमिक सदस्यता एवं प्रवक्ता पद से त्यागपत्र को सार्वजनिक करता हूं। आगे कर्तव्य पथ का दिशा निर्देश प्रभु श्री राम करेंगे। जय श्री राम!”

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...