शराब तस्करी मामले में हजारीबाग एसपी ने दो थाना प्रभारी पर की कार्रवाई

Hazaribagh. डीआईजी स्तर के निर्देश पर आज हजारीबाग एसपी ने 2 थाना प्रभारी पर करवाई की है। यह कार्रवाई टाटीझरिया थाना प्रभारी आनंद आजाद और बिष्णुगढ़ थाना प्रभारी राम नारायण सिंह पर हुई है। पूरा मामला शराब तस्करी से जुड़ा हुआ है और मामला दोनों थाना क्षेत्र से शराब की गाड़ी पार करने का है।

जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी को अपनाते हुए डीआईजी स्तर के निर्देश के बाद एसपी अरविंद कुमार सिंह ने दोनों थाना प्रभारी पर करवाई करते हुए टाटीझरिया थाना प्रभारी को निलंबित एवं विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को सो कौज नोटिस जारी किया है। हजारीबाग पुलिस पहले ही शराब और कोयला मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपने का फैसला लिया है तथा यह कार्रवाई उसी जीरो टॉलरेंस का उदाहरण है।

डीआईजी स्तर से मिले निर्देश के बाद हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने यह करवाई की है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को यह निर्देश भी दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में शराब तथा कोयले की हो रही कालाबाजारी पर अंकुश लगाते हुए कार्रवाई करें। सारी जानकारी टेलीफोनिक मध्यम से एसपी अरविंद कुमार सिंह ने न्यूज 22 स्कोप को दी है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...