हजारीबाग में डीएसपी राजेन्द्र दुबे के आवास पर ईडी की छापेमारी

हजारीबागः हजारीबाग में ईडी की टीम ने डीएसपी राजेन्द्र दुबे के शिवपुरी स्थित आवास में छापेमारी की है। अहले सुबह ईडी की टीम उनके घर में दस्तक दी। लगभग 15 सदस्य टीम 2 इनोभा गाड़ी से छापेमारी करने पहुंची है।

राजेंद्र दुबे लगभग 3 वर्षों से डीएसपी के पद पर साहिबगंज खनन क्षेत्र में पदस्थापित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के बहुत करीबी माने जाते हैं। रांची प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय ने डीएसपी राजेंद्र दुबे को पूछताछ के लिए पंकज मिश्रा के खनन मामले में रांची कार्यालय बुला चुकी है।

हजारीबाग ईडी 22Scope News

पंकज मिश्रा के करीबी हैं डीएसपी राजेन्द्र दुबे

डीएसपी राजेंद्र दुबे 1994 बैच के एसआई पद पर नियुक्त हुए थे। राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित राजेंद्र दुबे बहुत ही कम समय में डीएसपी के पद पर आसीन हो गए और खनन क्षेत्र में हमेशा से ड्यूटी पर तैनात रहे हैं।

ये भी पढ़ें- विधायक राज सिन्हा का सीएम पर तंज, झामुमो के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा 

डीएसपी राजेंद्र दुबे मूल रूप से इचाक प्रखंड के तिलरा गांव के रहने वाले हैं। हजारीबाग के शिवपुरी के अलावे गांव में आलीशान मकान है जबकि रांची में करोड़ों रुपए का बेशकीमती जमीन है। पंकज मिश्रा के करीबी होने के कारण हेमंत सरकार में अच्छी पकड़ भी है और खनन क्षेत्र में काफी रुतबा रखते हैं।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...