Big Breaking: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न

दिल्ली. बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाएगा। इसकी घोषणा हो गयी है। बता दें कि कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी चल रही है। ऐसे में उनकी जन्म शताब्दी पर बड़ा ऐलान हुआ है।

बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए बिहार की सियासत में कई बार उबाल आ चुका है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए जदयू और राजद कई बार मांग कर चुकी है। ऐसे में चुनावी साल में केंद्र की मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बड़ा सियासी मास्टरस्ट्रोक मारा है।

बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वच्च सम्मान है। सबसे पहली बार यह सम्मान 1954 में भारत के तीन महान शख्सियत सर्वपली राधाकृष्णन, सीवी रमण और सी. राजगोपालाचारी को दिया गया था। साल 2015 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को संयुक्त रूप से दिया गया था।

आख़िरी बार ये सम्मान साल 2019 में दिया गया था। 2019 में समाज सेवा के क्षेत्र में नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), कला क्षेत्र में डॉक्टर भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) और लोक-कार्य के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था

 

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...