बंद घर से लाखो की डकैती

धनबादः धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर प्रोफेसर कालोनी निवासी रिटायर्ड विधुत कर्मी सुनीलेश्वर प्रसाद सिन्हा के बंद आवास में अज्ञात लोगों ने डकैती कर पंद्रह हजार नगदी समेत दो लाख के जेवरात की चोरी कर ली।

डकैती 2 22Scope News

पीड़ित परिवार इलाज करवाने वेलोर गया हुआ था। पड़ोसियों के द्वारा दूरभाष पर सुचना दिये जाने के बाद अपने रिश्तेदारो को सुचना दी गयी। जब उनके रिश्तेदार आवास पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।

अलमीरा का लॉकर टूटा हुआ था

अलमीरा का लॉकर टूटा हुआ था, दीवार पर लगा रखा टीवी गायब था और पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था। परिजनों के अनुसार दो लाख के सोने और चांदी के गहने और पंद्रह हजार नगद जो कि गोदरेज अलमीरा में रखा था चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

ये भी पढ़ें- ग्रेच्युटी का पैसा डकार गए अफसर, धरने पर बेरोजगार युवक… 

घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की जांच में जुड़ गई। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!