Dhanbad: डकैती से पहले धनबाद पुलिस ने 4 अपराधियों को दबोचा, गिरोह का सरगना पुरुलिया जेल में बंद

Dhanbad: जिला पुलिस को अपराध पर लगाम लगाने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में डकैती की योजना बना रहे चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ धर दबोचा। अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, तीन स्मार्टफोन और दो बाइक बरामद की गई हैं।

गिरोह का सरगना पुरुलिया जेल में बंद

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी में डकैती की योजना बना रहे अपराधियों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए अपराधियों ने बताया कि वे पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ ओम प्रकाश प्रसाद के निर्देश पर इस डकैती को अंजाम देने आए थे।

Dhanbad: गिरोह के तीन अन्य सदस्य जो बिहार से धनबाद आने की कोशिश में थे, उन्हें बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह का इतिहास भी आपराधिक रहा है। अगस्त 2023 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सेनको गोल्ड ज्वेलरी शॉप से 8 करोड़ रुपये की डकैती इसी गिरोह ने की थी। इस गिरोह का दूसरा प्रमुख सदस्य करमजीत सिंह सिद्ध भी इस बार धनबाद में गिरफ्तार हुआ है। धनबाद पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

रिपोर्टः अनिल कुमार

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...