लॉटरी में नई गाड़ी देने का झांसा देनेवाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार

धनबाद: धनबाद की साइबर थाना पुलिस ने पाथरडीह से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में पाथरडीह का दीपक कुमार उर्फ राहुल पासवान, सन्नी कुमार उर्फ छोटू और सुदामडीह नगीना बाजार का रहनेवाला अमन कुमार शामिल है।

पकड़े गए साइबर अपराधियों में अमन की उम्र 18 साल है। इनके पास से साइबर पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होनेवाला पांच मोबाइल भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक प्रतिबिंब एप में उक्त गिरोह का नंबर दर्ज था। साइबर डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा के आदेश पर टीम ने छापेमारी कर साइबर अपराधियों

को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये लोग नंबरों को चिह्नित कर उनके मोबाइल पर लॉटरी में एसयूबी गाड़ी निकलने का मैसेज भेजते थे। साथ ही लॉटरी लेने के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहते थे।

मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर गाड़ी के बदले पैसा देने का भी झांसा देते थे। जो लोग गाड़ी लेने के इच्छुक होते थे, उन्हें रजिस्ट्रेशन, गाड़ी को भेजने का खर्च सहित अन्य तिकड़म से उनसे पैसे ऐंठने का काम करते थे।

झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में इनलोगों ने लॉटरी का झांसा देकर पैसे की ठगी की थी। साइबर पुलिस इनके पास से जब्त मोबाइलों को फॉरेंसिक लैब भेजेगी। जब्त मोबाइल से भी कई राज खुलने की उम्मीद है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!