Breaking : राबड़ी देवी को मिला समन, 9 फरवरी को होना है पेश

    225
    Advertisment

    पटना : बिहार में सियासी हलचल जारी है। आज बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक पल-पल सियासी समीकरण बदल रहे हैं। राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी को समन मिला है। नौ फरवरी को पेशी के लिए बुलाया गया है। वहीं मीसा भारती और हेमा यादव को भी समन दिया गया है।

    Advertisment

    बिहार में जारी सियासत के खेल के बीच लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में ईडी की चार्जशीट पर दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए बतौर आरोपी राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी और अन्य को समन जारी किया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपियों को नौ फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है। ईडी ने इस मामले में 4751 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है।

    एसके राजीव की रिपोर्ट

    https://22scope.com 

    https://youtube.com/22scope

    Advertisement