JSSC CGL परीक्षा के लिए चली स्पेशल बस

हजारीबागः कल यानी 28 जनवरी को राज्य में JSSC CGL की परीक्षाएं होने वाली है। यह परीक्षा झारखंड में लगभग 10 साल के अंतराल पर हो रहा है। बात अगर हजारीबाग की करें तो जिले के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पड़ोसी जिलों में न होकर बहुत दूर के जिलों में होने से यहां के विद्यार्थियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

JSSC परीक्षा 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-न्याय यात्रा से देश में बदलेगा माहौल: गुलाम अहमद मीर 

हजारीबाग जिले के विद्यार्थियों का सेंटर डालटेनगंज, पलामू, साहिबगंज, पाकुड़, लोहरदगा जैसे जिलों में दिया गया है तथा जिन विद्यार्थियों का सेंटर पाकुड़ जिला दिया गया है उन्हें खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि हजारीबाग से पाकुड़ के लिए कोई भी प्राइवेट बस या ट्रेन नहीं चलती है।

सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत-छात्र

ऐसे में यहां से परीक्षा स्पेशल बस चलाई जा रही है जिसमें विद्यार्थी पाकुड़ परीक्षा देने जा रहे हैं। लगभग 12 घंटे का सफर तय कर कर विद्यार्थी पाकुड़ जिला पहुंचे हैं और अपना एग्जाम देंगे। ऐसे में जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत थी।

एग्जाम देने जाने और आने में काफी आर्थिक खर्च होता है

परीक्षा केंद्र पड़ोसी जिले में होना चाहिए था जिससे कि आने-जाने में आसानी होती। छात्र इस चीज से भी भयभीत थे कि एग्जाम देने जाने और आने में काफी आर्थिक खर्च भी होता है।

ये भी पढ़ें-बिहार में खेला हो गया ! नीतीश और बीजेपी में….

ऐसे में यह खबर भी आती है कि अनियमितता के कारण एग्जाम कैंसिल हो गया जो काफी दुख भरा होता है। ऐसे में अगर जिले से दूर सेंटर पड़ता है तो निष्पक्ष तरीके से एग्जाम करवाने की जरूरत है। अब देखना यह होगा कि कल का एग्जाम कैसा रहता है।

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...