India vs England 2nd Test: तीसरे दिन तक इंग्लैंड ने बनाए 67 रन, भारत को जीत के लिए चाहिए 9 विकेट

India vs England 2nd Test: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 255 रनों पर ऑलआउट होकर इंग्लैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिये हैं।

इंग्लैंड को अब जीत के लिए 332 रन बनाने हैं, जबकी टीम इंडिया को 9 विकेट की तलाश है। तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक जैक क्रॉली 29 और रेहान अहमद 9 रन पर नाबाद थे। इंग्लैंड का एक मात्र विकेट बेन डकेट के रूप में गिरा। उन्होंने 27 गेंद में 28 रन बनाए। उन्हें अश्विन ने पवेलियन भेजा।

India vs England 2nd Test:

वहीं भारत की ओर से दूसरी पारी में आज शुभमन गिल ने शतक जड़ा। उन्होंने 106 रन बनाए। उनके अलावा और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल भी दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी जल्दी ही चलते बने।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला चल रही है। पहले मैच में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी। यह मैच हैदराबाद में खेला गया था। उस दौरान दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाज के सामने भारतीय बल्लेबाज घुटने टेकते दिखे थे।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...