भोजपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, फैली सनसनी

भोजपुर. शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभा डुमरा गांव स्थित गरैया मठ के समीप रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार चर पुलवा निवासी बिरेंद्र राय का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ अंगद के रूप में हुई है। अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी परिचय कुमार, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ पहले आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद एएसपी परिचय कुमार एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...