चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट और भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज

रांची: राजधानी रांची के लिए सोमवार का दिन काफी व्यस्त होने वाला है। क्योंकि, शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

धुर्वा स्थित झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा और कांग्रेस के पूर्व

अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रांची पहुंचेगी
अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रांची पहुंचेगी

इसे भी पढ़े: महागठबंधन के विधायक हैदराबाद से पहुंचे रांची, कल फ्लोर टेस्ट

न्याय यात्रा इरबा से ओरमांझी, बरियातू रोड, हरमू बाईपास रोड होते हुए धुर्वा स्थित शहीद मैदान जाएगी, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित दर्जनों नेता न्याय यात्रा में साथ रहेंगे।

इन दोनों कार्यक्रमों और सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से शहर में सोमवार को काफी भीड़ रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रहेगी।

ऐसे में बूटी मोड़ से बरियातू रोड, कांके रोड से हरमू रोड होते हुए एयरपोर्ट और धुर्वा रूट से आने- जाने वालों को समय से पहले घर से निकलना होगा, क्योंकि पूरे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

इसे भी पढ़े: मुख्य सचिव एवं डीजीपी सभी जिलों के डीसी एवं एसपी के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर शीघ्र बैठक करें: मुख्यमंत्री

सुबह 10 बजे से शाम तक शहर के प्रमुख रूट में वीआईपी मूवमेंट रहेगा। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी हरमू रोड में होगी। क्योंकि, शनि मंदिर चौक, गाड़ी खाना चौक, किशोरगंज चौक और भारत माता चौक के कट वीआईपी मूवमेंट के 15 मिनट पहले ही बंद हो जाएंगे।

हालांकि, जाम से निपटने के लिए प्रभारी ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता ने ट्रैफिक में बदलाव कर दिया है। शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।

Saffrn

Trending News

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...

 JPSC Exam Controversy: सिविल सेवा PT प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की...

 जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की कई त्रुटियां सामने आईं। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC...

 Ranchi Crime News: बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को...

 रांची के द्वारिकापुरी में पत्नी ने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को घर बुलाया और कुछ लोगों से उसकी पिटाई करवा दी।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img