Breaking: चुनाव आयोग से शरद पवार को बड़ा झटका, अजित गुट को माना असली एनसीपी

Desk. बड़ी खबर महाराष्ट्र की सियासत से आ रही है। चुनाव आयोग ने अजित गुट को ही असली एनसीपी माना है। इससे शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पिछले साल शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बगावत कर दी थी और एनसीपी के कई विधायकों के साथ भाजपा और शिवसेना के शिंदे गुट की सरकार में शामिल हो गया था।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

एनसीपी में बगाबत के बाद असली एनसीपी की लड़ाई शुरू हुई और मामला चुनाव आयोग के पास पहुंचा। इस पर आज फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग ने फैसला अजित गुट के पक्ष में सुनाया और अजित गुट को असली एनसीपी माना। इस फैसले के साथ ही अजित पवार गुट को एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने का अधिकार मिल जाएगा। हालांकि इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

शरद पवार को बड़ा झटका

वहीं चुनाव आयोग के इस फैसले से शरद पवार को बड़ा सियासी झटका लगा है। बता दें कि एनसीपी का गठन शरद पवार ने ही कांग्रेस से अलग होकर किया था। अब उनके द्वारा गठित पार्टी ही उनसे अलग हो गयी है।

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...