Advertisment

पांच दिनों की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी आज

रांची: बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में संलिप्तता के आरोप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच दिनों की ईडी रिमांड पर हैं।

ईडी जेल से उन्हें तीन फरवरी को अपने साथ ले गई और उसी दिन से लगातार पूछताछ कर रही है। ईडी रिमांड की अवधि बुधवार को खत्म हो रही है। ईडी हेमंत सोरेन से बुधवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करेगी।

इसे भी देखे:चुनाव आयोग से शरद पवार को बड़ा झटका, अजित गुट को माना असली एनसीपी

इस मामले में ईडी और पूछताछ करना चाहती है। मामले पर सूत्र बता रहें है कि इस कारण ईडी रिमांड की मांग एक बार फीर से कर सकती है।

नहीं मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। बता दें कि कोर्ट ने ईडी को पांच दिन की पुलिस रिमांड की अनुमति दी है।

इसे भी देखे:मंत्रिमंडल विस्तार आठ को संभव, हो रही है तैयारी

उक्त मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को उन्हें अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया था।

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...