मंत्रिमंडल विस्तार आठ को संभव, हो रही है तैयारी

रांची:  झारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार अब आठ फरवरी को होने की संभावना है. हालांकि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मंगलवार को मीडिया के सवालों पर कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. पर कौन मंत्री बनेंगे यह अभी तय नहीं हुआ है.

इस मामले में सूत्र बता रहें है कि मंत्रिमंडल की विस्तार की तैयारी चल रही है. इसको लेकर पार्टी के अन्दर भी चर्चा हो रही है.कांग्रेस से भी सूची की मांग की गयी है.

इसे भी देखे:चुनाव आयोग से शरद पवार को बड़ा झटका, अजित गुट को माना असली एनसीपी

बताया गया कि इस बार के विस्तार से झामुमो से बंसत सोरेन, सुदीव्य सोनू, सखोता सोरेन और वैद्यनाथ राम का नाम आगे है. पर पार्टी में इस बात को लेकर मंथन हो रहा है कि पुराने मंत्रियों में किसे रिप्लेस किया जाये. इस पर शिबू सोरेन से भी राय ली जावेगी.

इस मामले में कांग्रेस के सूत्र बता रहें है कि इस बार भूषण बाड़ा,दीपिका पांडेय सिंह अथवा पूणिर्मा सिंह को भी जगह मिल सकती है. प्रदीप यादव के नाम पर भी विचार चल रही है.

इसे भी देखे:भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी पर रेप का केस दर्ज

बोर्ड-निगमों के गठन के लिए भी हो सकती है पहल इसको लेकर पाटर्टी के सूत्रों ने बताया कि झामुमो कोटे के बई बोर्ड निगम अभी खाली है.

जिसमें जेएसएमडीसी, महिला आयोग, टीबीएनएल व अन्य बोर्ड शामिल है, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इन बोर्ड निगमों के गठन के लिए भी पाटी सरकार को राय देगी ताकि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सरकार में जगह मिले, पाटी चाहती है कि बोर्ड निगमों के माध्यम से वरिष्ठ नेता को सेट कर लोकसभा चुनाव में भी इन नेताओं का लाभ लिया जा सकता है.

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...