Breaking: हेमंत सोरेन की बढ़ी रिमांड, हिरासत में पांच दिन और पूछताछ करेगी ईडी

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि पांच दिनों बढ़ा दी गयी है। अब ईडी के अधिकारी पांच दिनों और हेमंत सोरेन से रिमांड में पूछताछ करेंगे। इससे पहले भी पीएमएलए कोर्ट ने जीमन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी को पांच दिनों की रिमांड दी थी।

बता दें कि आज हेमंत सोरेन की रिमांड की अवधि पूरी हो रही थी। इसको लेकर ईडी ने हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेशकर सात दिनों की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने ईडी को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड दी। कोर्ट में ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल कुमार और हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपना पक्ष रखा।

बता दें कि कथित जमीन घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 30 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने पीएमएलए की विशेष अदालत में हेमंत सोरेन को पेश कर रिमांड मांगी थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी को पांच दिनों की रिमांड दी थी। आज फिर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड बढ़ा दी।

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: झारखंड के सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट...

Chutupalu Ghat Black Spot Improvement: नेशनल हाईवे-20 (पहले NH-33) पर स्थित चुटुपालु और चरही घाटियों में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक नई...

JPSC Exam Scam में CID का बड़ा एक्शन, कथित मास्टरमाइंड अभय...

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने कथित मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। गोड्डा से गिरफ्तारी के बाद रांची में पूछताछ...

TCS Placement Bokaro: सपनों की नौकरी पाने वाले ये दो छात्र...

TCS Placement Bokaro: बोकारो के कांद्रा (चास) स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के टेक्निकल कैंपस (इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज)—जिसे NAAC से B++ ग्रेड मिला...