अपराधियों ने हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर की हत्या

पटना सिटी : राजधानी पटना में एक हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी है। पटना के दीघा निवासी हार्डवेयर कारोबारी राजीव रंजन सिंह मंगलवार की रात अपने ससुराल से अपने घर दीघा के लिए लौट रहे थे। रास्ते में पटना के गौरीचक थाना इलाके के चिपुरा के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी है।

हार्डवेयर कारोबारी राजीव रंजन सिंह के साले ने बताया कि अपने ससुराल गौरीचक थाना इलाके के लहलादपुर मंगलवार को आए थे। मंगलवार को ही दीघा अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में वाटर पार्क चिपुरा के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक राजीव रंजन सिंह के साले ने बताया कि 20 साल से जमीन बटवारा को लेकर चचेरे गोतिया से इनका विवाद कोट में चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उनके चचेरे भाई पिंटू और मंटू ने हत्या करा दी है। पटना के गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात 7:30 के करीब पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति को गोली मारा गया है।

पुलिस जब पहुंची उस समय गोपालपुर थाना की पुलिस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर दिया था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। बाइक से युवक घर लौट रहा था उसी समय वाटर पार्क के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या की गई है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।मृतक राजीव रंजन सिंह के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्या में शामिल जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...