सरस्वती पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

नौबतपुर : नौबतपुर थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थानाक्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं सरस्वती पूजा के आयोजकर्ता भी शामिल थे। जहां इस बैठक में थानाध्यक्ष ने आगामी सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन के तरफ से जारी दिशा निर्देश को लेकर बैठक में सभी लोगों को बताया गया।

साथ ही सरस्वती पूजा के दौरान कोई हुड़दंग न हो और जुलूस के साथ-साथ डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सरस्वती पूजा को लेकर पूजा समिति को मूर्ति बैठने को लेकर लाइसेंस लेना होगा। जिसके लिए अनुमंडल कार्यालय या थाने में आवेदन दे सकते हैं। इस मौके पर भाजपा नेत्री किरण कुमारी गुड़िया तिवारी, जदयू नेता शैलेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र मुन्ना, समाजसेवी शंभु शर्मा, नीरज कुमार और पापू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...