रिम्स में शुरू हो रहा नया कोर्स, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में स्टूडेंट्स कर सकेंगे मास्टर्स

रांची: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रांची में नया कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह कोर्स मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन है। जिसके माध्यम से अस्पताल प्रबंधन के विभिन्न आयामों को बताया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य करने के लिए बताया जाएगा। हॉस्पिटल प्लानिंग, डिजाइन, रोगी की देखभाल में गुणवत्ता और देखभाल, संसाधन प्रबंधन आदि से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी।

हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स चार सेमेस्टर यानी दो वर्षीय होगा।

इसमें कोर्स फीस पहले सेमेस्टर के लिए 40,500 रुपए, दूसरे सेमेस्टर में 27,800 रुपए, तीसरे सेमेस्टर में 25,000 रुपए और चौथे सेमेस्टर के लिए 28,100 रुपए निर्धारित है।

रिम्स के एकेडमिक डीन डॉ. विद्यापति ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में स्पेशलिस्ट बन सकेंगे। इसमें नामांकन के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। आवेदन शुल्क जेनरल, ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थी के लिए 1500 रुपए व एससी, एसटी अभ्यर्थी के लिए 1000 रुपए निर्धारित किया है।

Aslo Read : रिम्स में न्यूरो सर्जरी के अतिरिक्त विंग का निर्माण

Jharkhand के स्वास्थ्य सचिव अरुण सिंह ने RIMS के बारे में क्या कहा सुनिए

 

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...