Advertisment

रांची समेत झारखंड का तापमान एक बार फिर से गिरा

रांची: देश की उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही वफीर्ली हवा के कारण रांची समेत झारखंड का तापमान एक बार फिर से गिर गया है।

सुबह से ठंडी हवा चलने के कारण धूप होने के बावजूद मौसम में ठंडापन महसूस हो रहा है। वहीं शाम होते ठंड का असर दिखने लगा है।

ठंडी हवा चलने के कारण शुक्रवार को रांची के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री को गिरावट के आसार जताए गए हैं। यानी रात का तापमान 12 डिग्री से गिरकर आठ डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 और 11 फरवरी को जहां दिन और रात का तापमान बढ़ेगा, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 12 से 14 फरवरी तक राज्यभर में बारिश की संभावना भी बन रही है।

शनिवार और रविवार को दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री और रात का तापमान 13 से 15 डिग्री पहुंच जाएगा। यानी दो दिनों तक ठंड का असर नहीं दिखेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी से ही पलामू, गढ़वा, लातेहार में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं अन्य जिलों में बादल छा जाएंगे।

बादल छाने से इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र ने दो सप्ताह की पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की है। इस माह के दूसरे सप्ताह यानी 16 से 22 फरवरी तक अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री पार करते हुए 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

वहीं न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री पहुंच जाएगा। यानी ठंड की विदाई 16 के बाद होनी शुरू हो जाएगी।

मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर पंचायत स्थित कसाई टोला में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों...

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....