हजारीबागः हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ अपराधियों को रंगेहाथ धर दबोचा है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्हें गुप्त रूप से सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र में चोरी किये गए दो बाइक को मंडई कला की ओर तीन व्यक्तियों के द्वारा चोरी का बाइक को लेकर जाने वाले है।

6 मोटरसाईकिल बरामद
उक्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में त्वरित कार्रवाई हेतु करते हुए पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
ये भी पढ़ें- Gumla Breaking-टांगी से काटकर तीन लोगों की हत्या
उक्त छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए दोनों मोटरसाईकिल साथ तीन व्यक्तियों को रंगेहाथ पकड़ लिया है। इनलोगों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर विभिन्न जगहों पर से छापोमारी कर चोरी व अन्य 6 मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।


