ससुराल के प्रताड़ना का विरोध करने पर भांजी तलवार, विडियो वायरल

बोकारोः बोकारो में तलवार भांजते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियो में ससुराल और मायके वाले आपस में भिड़ते दिख रहें हैं। अंत में यह मामला महिला थाना पहुंच गई है। थाने में दोनों पक्ष के तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। तलवार भांजनेवाला पुलिस का जवान बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-Gumla Breaking-टांगी से काटकर तीन लोगों की हत्या 

इस विडियो में लड़की पक्ष और लड़का पक्ष आपस में भिड़ रहे हैं

बताते चलें कि ये वायरल वीडियो बोकारो के सेक्टर 1का है जहां लड़की पक्ष और लड़का पक्ष आपस में उलझे हुए है। इसी बीच एक शख्स तलवार भांजते नजर आ रहा है और वो बार-बार तलवार को हवा में भांजते हुए कानून को हाथ में लेकर हथियार उठा लिया और अपने भाई के ससुराल के लोगो के ऊपर ही तलवार भांजना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें-सड़क दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे

तलवारबाजी 2 22Scope News

इस घटना में एक घायल हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला थाना तक पहुंच गया है और पुलिस अब एक्शन लेने की तैयारी में जुट गई है। बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ससुराल वालों के द्वारा बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है

वही लड़की पक्ष का कहना है कि तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी और उसके बाद से ही लगातार ससुराल वालों के द्वारा बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुलह और समझौता करने के लिए अपने परिजनों के साथ अपने ससुराल गए।

ये भी पढ़ें-अवैध लॉटरी बेचने वाले ने युवती के साथ की छेड़खानी, मारपीट के बाद… 

वहां पहुंचने पर पति के परिवार के द्वारा तलवार भांजना शुरू कर दिया गया। जिससे एक के हाथ में चोट लगी है। वहीं लड़का पक्ष के तरफ से लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Jharkhand Government School:झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मडुआ...

 झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में मडुआ यानी रागी का हलुआ शामिल करने की तैयारी है। पहल का उद्देश्य...

CID Investigation:JPSC परीक्षा रद्दीकरण मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार...

JPSC 11वीं से 13वीं सिविल सेवा, CDPO और FSO नियुक्ति रद्द मामले में झारखंड सरकार को 18 सितंबर तक हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करना...

Jharkhand Railway:झारखंड रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, Chopan-Madhupur Express को...

 झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस को मंजूरी मिल गई है, जबकि त्योहारों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का...