Advertisment

सड़क दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे

धनबादः जिले के निरसा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

सड़क दुर्घटना 2 22Scope News

निरसा क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है

स्थानीय लोगों के अनुसार निरसा क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। बाबजूद इसके आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लगे इसके लिए जिला प्रशासन के तरफ से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहा है।

अतिक्रमण के कारण हो रही है दुर्घटनाएं

स्थानीय लोगों की माने तो जाम लगने का सबसे प्रमुख कारण सड़क किनारे लगा हुआ अतिक्रमण है। जिस पर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है।

शुक्रवार की शाम को भी निरसा के हटिया मोड़ पर इसी अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम के चलते सड़क दुर्घटना घटी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। जिन्हें प्रशासन एवं स्थानीय लोगो के सहयोग से धनबाद SNMMCH भेजा गया है।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...